Kangra: शाहपुर नगर पंचायत चुनाव परिणाम घोषित: सातों वार्डों में जीते नए चेहरे, समर्थकों में जश्न

Date:

--Advertisement--

शाहपुर नगर पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। विभिन्न वार्डों से विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद समर्थकों ने खुशी जाहिर की और जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणामों के साथ ही अब नगर पंचायत में नए प्रतिनिधियों की तस्वीर भी साफ हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 से अभिषेक माथुर ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 2 से अनुमप विजयी रहे। वहीं वार्ड नंबर 3 से बबिता को जनता का समर्थन मिला और उन्होंने चुनाव अपने नाम किया। वार्ड नंबर 4 से प्रीति परिहार ने शानदार जीत हासिल की।

इसके अलावा वार्ड नंबर 5 से राजीव सिंह पठियाल विजयी घोषित किए गए। वार्ड नंबर 6 से नितिन कौशल ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर 7 से विजय सिंह ने चुनाव जीतकर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ा दी।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न वार्डों में समर्थकों और स्थानीय लोगों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाइयां दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि नए प्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए बेहतर कार्य करेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।