Kangra: शाहपुर नगर पंचायत चुनाव में रिकॉर्ड मतदान: 3 बजे तक 75.24% वोटिंग, महिला मतदाताओं ने दिखाया जोश

Date:

--Advertisement--

नगर पंचायत शाहपुर के विभिन्न वार्डों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। शाम 3 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 75.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगर पंचायत शाहपुर के सात वार्डों में कुल 4290 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 2135 पुरुष और 2155 महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें से 3228 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही, जहां पुरुष मतदान प्रतिशत 72.92 फीसदी और महिला मतदान प्रतिशत 77.54 फीसदी दर्ज किया गया।

वार्डवार आंकड़ों के अनुसार वार्ड नंबर 7 मझियाड़ में सबसे अधिक 83.64 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वार्ड नंबर 2 हारा में सबसे कम 66.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अन्य वार्डों में वार्ड नंबर 3 झुलाड में 78.82 प्रतिशत, वार्ड नंबर 1 सिहोलपुरी में 76.07 प्रतिशत, वार्ड नंबर 5 चंद्रून और वार्ड नंबर 6 गोरड़ा में समान रूप से 77.55 प्रतिशत तथा वार्ड नंबर 4 शाहपुर में 70.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।