Kangra: शाहपुर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, 7 में से 5 सीटों पर कब्जा; विधायक केवल सिंह पठानिया के स्वागत में गूंजे ढोल-नगाड़े

Date:

--Advertisement--

शाहपुर नगर पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आते ही कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत के कुल 7 वार्डों में से 5 वार्डों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज कर पार्टी की स्थिति को मजबूत कर दिया। चुनाव परिणामों के बाद शाहपुर की राजनीति में कांग्रेस का दबदबा साफ नजर आया।

नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद विजयी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रैत स्थित मुख्य कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां स्थानीय विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न मनाया गया और विधायक ने सभी विजेताओं को हार पहनाकर तथा मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।

इस मौके पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर नगर पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, विकास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पार्षद क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें।

वार्डवार परिणामों की बात करें तो वार्ड नंबर 1 से अभिषेक माथुर ने 21 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 2 से अनुपमा 41 वोटों से विजयी रहीं। वार्ड नंबर 3 से बबिता शर्मा ने 75 वोटों से जीत हासिल की, जबकि वार्ड नंबर 4 से प्रीति परिहार ने 73 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 5 से राजीव पटियाल ने सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए 201 वोटों से बाजी मारी। वार्ड नंबर 6 से नितिन ने 52 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर 7 से विजय गुलेरिया 137 वोटों से विजयी रहे।

चुनाव परिणामों के बाद पूरे शाहपुर क्षेत्र में समर्थकों ने खुशी जाहिर की और आने वाले समय में नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में बेसहारा मानसिक रोगियों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार और पुनर्वास...

कांगड़ा में मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेसहारा लोगों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। स्वास्थ्य जांच, उपचार, परामर्श और पुनर्वास सहायता के साथ जरूरतमंदों को उचित मनोचिकित्सीय संस्थान में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाएगी।

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।