Kangra: शाहपुर बाजार में PNB के नए ATM का शुभारंभ, सिविल अस्पताल-ईसीएच के बीच भी लगेगा ATM; बैंक शाखा बाजार में लाने की उठी मांग

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 22 अगस्त। शाहपुर बाजार में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के नए ATM का शनिवार को शुभारंभ किया गया। ATM शुरू होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों, पूर्व सैनिकों और अस्पताल आने वाले लोगों को नकदी निकासी की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान PNB अधिकारियों ने क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में PNB के GM राजेश कुमार, DGM संजय धर, AGM संजय जैन तथा शाहपुर शाखा के बैंक प्रबंधक प्रशांत अवस्थी मौजूद रहे। इस दौरान शाहपुर एक्स-सर्विसमैन लीग के चेयरमैन कर्नल जय सिंह VSM, वाइस चेयरमैन मेजर कुलदीप बलोरिया, प्रेस सचिव सूबेदार मेजर सुरिंदर पटियाल, सूबेदार मेजर रजिंदर गोस्वामी, नायब सूबेदार कश्मीर सिंह तथा सुनील वर्मा सहित अन्य पूर्व सैनिक और स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे।

इस मौके पर GM राजेश कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल शाहपुर और ECH के मध्य पंजाब नेशनल बैंक का एक और ATM स्थापित किया जाएगा। इससे अस्पताल और ECH आने वाले लोगों के साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी नकदी निकासी की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान PNB की शाहपुर शाखा को भी शाहपुर बाजार में शिफ्ट करने को लेकर चर्चा हुई। बताया गया कि बैंक शाखा के बाजार में आने से स्थानीय ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अधिक सुविधा मिलेगी। व्यापार मंडल शाहपुर के अध्यक्ष सुनील वर्मा सहित अन्य दुकानदारों ने मांग उठाई कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को बाजार के आसपास स्थापित किया जाए। दुकानदारों का कहना है कि वर्तमान में बैंक शाखा बस स्टैंड के नजदीक होने के कारण उपभोक्ताओं को बैंक तक आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

नए ATM के शुभारंभ के साथ सिविल अस्पताल और ECH के बीच एक और ATM स्थापित करने की घोषणा तथा बैंक शाखा को बाजार के आसपास लाने की मांग से शाहपुर में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ी है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने PNB की इस पहल का स्वागत किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर की 20 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, समारोह में मिला सम्मान; 2 को स्वर्ण, 5 को रजत और 13 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य खंड शाहपुर की 20 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इनमें दो पंचायतों को स्वर्ण, पांच को रजत और 13 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिमाचल में सितंबर-अक्तूबर की परीक्षाओं के लिए 167 केंद्र तय, कांगड़ा में सबसे ज्यादा 37; बोर्ड ने CCTV को लेकर भी दिए सख्त निर्देश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर-अक्तूबर में होने वाली एसओएस और नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए 167 केंद्र बनाए हैं। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 37 और किन्नौर में सबसे कम दो परीक्षा केंद्र होंगे। बोर्ड ने CCTV फुटेज छह महीने तक सुरक्षित रखने समेत कई सख्त नियम तय किए हैं।

50 की उम्र में पिता ने बेटी के साथ की LLB, बेटी ने किया टॉप तो पिता ने हासिल किया तीसरा स्थान; दोनों की...

कांगड़ा के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण राणा ने 50 की उम्र में बेटी अंशिका के साथ LLB की पढ़ाई पूरी की। विश्वविद्यालय के ओवरऑल परिणाम में अंशिका ने टॉप किया, जबकि उनके पिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जयराम ठाकुर की PM मोदी से मुलाकात, हिमाचल के इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा; नड्डा से भी की भेंट

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हिमाचल की वर्तमान परिस्थितियों, विकास और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी भेंट की।