Kangra: शाहपुर में बड़ा सड़क हादसा: लदवाड़ा में बैरिकेड्स से टकराए ट्राला और कार, सभी सुरक्षित

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 5 जुलाई। पठानकोट–मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी के समीप लदवाड़ा में एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ट्राला और उसके पीछे चल रही कार फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान लगाए गए बैरिकेड्स से टकरा गए, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कार सवार कई लोग घायल हो गए।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, फोरलेन निर्माण कार्य के चलते लदवाड़ा से आगे वाहनों की आवाजाही डायवर्ट की गई है। नई सड़क के निर्माण के कारण मौके पर बैरिकेड्स लगाए गए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्राला बैरिकेड्स से टकरा गया और उसके पीछे आ रही कार भी दुर्घटना का शिकार हो गई।

हादसे में कार (HP 36 F 7524) और ट्राला (RJ 50 GB 5591) दोनों को नुकसान पहुंचा। कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जबकि ट्राला बैरिकेड्स को करीब 25 फीट तक घसीटते हुए आगे जाकर रुका।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

‘हिमाचल ऑन सेल’ के आरोपों से विधानसभा में गरमाया माहौल, सुधीर शर्मा ने 18 पर्यटन संपत्तियों सहित कई मामलों पर मांगा जवाब

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सरकार पर सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने पर्यटन निगम की 18 संपत्तियों, जमीनों के आवंटन, टांडा मेडिकल कॉलेज और आबकारी नीति से जुड़े मामलों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

Kangra: शाहपुर की तीन अहम सड़कों पर विधायक केवल सिंह पठानिया का फोकस, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की डल से गद्दी बस्ती, बर्नेट-घेरा और नड्डी से गतड़ी सड़कों को लेकर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांगड़ा में चुनावी जागरूकता की परीक्षा, 15 विधानसभा क्षेत्रों के 259 विद्यार्थियों ने निबंध और क्विज प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

कांगड़ा के धर्मशाला स्थित बीएड कॉलेज में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों से चयनित 259 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। परिणाम 20 नवंबर से पहले घोषित किए जाएंगे।

धर्मशाला में CM सुक्खू से नहीं हुई मुलाकात तो भड़के भाजपा नेता जय सिंह, चंबा दौरे पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात नहीं होने पर भाजपा नेता जय सिंह नाराज हो गए। चंबा की समस्याएं उठाने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के अगले चंबा दौरे पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है।