Kangra: शाहपुर में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का हमला! डेढ़ सप्ताह में खेतों में मचा नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की ग्राम पंचायत क्यारी के गांव महाड़ में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म (कीट) के प्रकोप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि वे वर्षों से मक्की की खेती कर रहे हैं, लेकिन इस तरह का कीट पहली बार उनकी फसल पर देखने को मिला है। शुरुआत में फसल की बढ़वार सामान्य रही, लेकिन पिछले करीब डेढ़ सप्ताह से अचानक कीट का प्रकोप शुरू हो गया, जिसने तेजी से मक्की की फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया।

Advertisement

प्रभावित किसानों में मदन लाल, उत्तम सिंह, राकेश कुमार, रवि कुमार, राज सिंह, जुगरी राम और प्रीतम चंद शामिल हैं। किसानों के अनुसार फॉल आर्मी वर्म के हमले से फसल तेजी से प्रभावित हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।

मामले की सूचना मिलने पर कृषि विभाग विकास खंड रैत से एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर चारु शर्मा और कृषि प्रसार अधिकारी राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया और किसानों को फॉल आर्मी वर्म की पहचान, रोकथाम और नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। इसके साथ ही किसानों को आवश्यक दवा उपलब्ध करवाई गई और निर्धारित मात्रा में समय पर छिड़काव करने की सलाह दी गई।

Advertisement

कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताया कि फॉल आर्मी वर्म के प्रकोप को लंबे समय तक नियंत्रित करने के लिए फसल चक्र (क्रॉप रोटेशन) अपनाना जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि यदि किसी क्षेत्र में लगातार इस कीट का प्रकोप बना रहता है तो वहां एक वर्ष तक मक्की की खेती न कर दालों या अन्य वैकल्पिक फसलों की बुवाई करें, ताकि कीट का जीवन चक्र टूट सके और उसका प्रभाव कम हो।

कृषि विभाग ने किसानों से नियमित रूप से फसलों की निगरानी करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि यदि कहीं भी फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप दिखाई देता है तो तुरंत कृषि विभाग से संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित नियंत्रण उपाय अपनाकर फसल को अधिक नुकसान से बचाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जापान में हिमाचल के खिलाड़ियों से मिले शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर दी बधाई; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

हिमाचल में 27 नकलची पकड़े गए, चंबा सबसे आगे; CCTV और फ्लाइंग स्क्वायड ने ऐसे कसा शिकंजा, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षाओं में 27 नकलची पकड़े गए हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 11 मामले सामने आए। CCTV सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की सख्ती के बीच बोर्ड ने नकल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई ये आशंका; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर में फोरलेन का निर्माणाधीन पुल अचानक टूटा, 100 फीट नीचे गिरे 6 मजदूर; एक की मौत, 5 घायल

हमीरपुर में मटौर-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत हथली खड्ड पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक टूट गया। हादसे में 6 मजदूर करीब 100 फुट नीचे गिर गए, जिनमें एक की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।