धर्मशाला, 04 जुलाई। धर्मशाला के कई इलाकों में 6 जुलाई को निर्धारित बिजली कटौती की जाएगी। विद्युत उप मंडल धर्मशाला नंबर-1 ने आरएमयू (RMU) इंस्टॉलेशन कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की है।

विद्युत उप मंडल धर्मशाला नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 6 जुलाई को चड़ी रोड, कैंट रोड, खनियारा रोड, संगम पार्क, कोतवाली बाजार और मैकलोडगंज बायपास रोड क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि यह शटडाउन आरएमयू इंस्टॉलेशन के आवश्यक कार्य के लिए लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित दिन मौसम खराब रहता है तो शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!