धर्मशाला में CM सुक्खू से नहीं हुई मुलाकात तो भड़के भाजपा नेता जय सिंह, चंबा दौरे पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात नहीं हो पाने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने नाराजगी जताई है। चंबा की जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को बिना मुलाकात किए ही वापस लौटना पड़ा। इस पर भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि भविष्य में मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के दौरान उनका घेराव किया जाएगा और काले झंडे दिखाकर विरोध जताया जाएगा।

Advertisement​

जय सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल चंबा मेडिकल कॉलेज में हुई तीन मौतों से जुड़ी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, चंबा एचआरटीसी डिपो में बसों की कमी और क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने उठाने के लिए धर्मशाला पहुंचा था। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल सुबह से ही विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की उम्मीद में बैठा रहा, लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी और उन्हें वापस लौटना पड़ेगा।

Advertisement

जय सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने के विरोध में प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर से जोरावर स्टेडियम तक काले झंडे और गोबर लेकर मौन जुलूस निकाला। जोरावर स्टेडियम में पुलिस ने उन्हें करीब ढाई से तीन घंटे तक रोके रखा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन बाद में बताया गया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्हें अगले दिन मुलाकात होने की संभावना के बारे में भी बताया गया।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर की तीन अहम सड़कों पर विधायक केवल सिंह पठानिया का फोकस, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की डल से गद्दी बस्ती, बर्नेट-घेरा और नड्डी से गतड़ी सड़कों को लेकर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांगड़ा में चुनावी जागरूकता की परीक्षा, 15 विधानसभा क्षेत्रों के 259 विद्यार्थियों ने निबंध और क्विज प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

कांगड़ा के धर्मशाला स्थित बीएड कॉलेज में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों से चयनित 259 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। परिणाम 20 नवंबर से पहले घोषित किए जाएंगे।

कार्य सलाहकार समिति की बैठक में हिमाचल विधानसभा सत्र के एजेंडे पर लगी मुहर, सोशल मीडिया, अवैध खनन और रोजगार पर होगी चर्चा

हिमाचल विधानसभा के तपोवन सत्र में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल, अवैध खनन और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। 19 नवंबर को दो गैर सरकारी संकल्प सदन में आएंगे, जबकि पांच विधेयक भी पेश किए जाएंगे।

चंबा में किराये के कमरे से 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर का 36 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार; नकदी और सिरिंज भी मिली

चंबा के मुगला में एसआईयू टीम ने डीएवी स्कूल के पास एक किराये के कमरे से 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने अमृतसर निवासी 36 वर्षीय राजन महाजन को गिरफ्तार कर 5,300 रुपये नकद और सिरिंज भी कब्जे में ली है।