Kangra: शाहपुर में सड़कों और पुलों पर ₹54 करोड़ खर्च, रैत में बीडीओ कार्यालय का निर्माण कार्य तेजी पर: विधायक केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 3 जुलाई। स्थानीय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में निर्माणाधीन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया और बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण पर लगभग ₹54 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि रैत में बनने वाला बीडीओ कार्यालय लगभग ₹5.50 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है और इस भवन को मिशन मोड में अगले एक वर्ष के भीतर पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस निर्माण कार्य की शुरुआत हाल ही में हुई है और अब तक इसका 25 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

विधायक पठानिया ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय वर्ष 1952 से संचालित हो रहा है, लेकिन आज तक इसकी अपनी भूमि नहीं थी और कार्यालय एक बेहद जर्जर भवन में चल रहा था। उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने इस कार्यालय की स्थिति को कभी गंभीरता से नहीं लिया। इस भवन के निर्माण हेतु आवश्यक बजट उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार भी व्यक्त किया।

विधायक ने कहा कि कुछ लोग शाहपुर में विकास न होने की बात करते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि यहां कई बड़े विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि करीब ₹11 करोड़ की लागत से सिविल अस्पताल शाहपुर का नया भवन निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अतिरिक्त, लंज क्षेत्र में ₹1.50 करोड़ रुपये की लागत से सीएचसी भवन का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, पिछले 31 वर्षों से पुराने भवन में संचालित पशु चिकित्सालय (वेटरनरी अस्पताल) शाहपुर के लिए भी एक नया भवन तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शाहपुर में विकास कार्यों की एक लंबी श्रृंखला पाइपलाइन में है, जिन पर शीघ्र कार्य आरंभ कर उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। अपनी बात को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि “कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं।”

इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता नेगी, खंड विकास अधिकारी कमलजीत, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विपुल पुंज, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलोरिया, अजय कुमार चौधरी, उपप्रधान सुरेश पटाकू, पूर्व प्रधान रविंद्र राणा, पंचायत समिति सदस्य सुखजीवन सिंह, देशराज तथा विधायक के सलाहकार विनय कुमार सहित बीडीओ कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।