Kangra: चौबीन की आराध्या ने दिखाया दम, DD पंजाबी की प्रतियोगिता में देशभर को पछाड़ किया नाम रोशन

Date:

--Advertisement--

जवाहर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चौबीन (बैजनाथ) की छात्रा आराध्या कोहली ने डीडी पंजाबी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता “किस में कितना है दम” में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता लुधियाना में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया था। आराध्या की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन और गांव के लोगों में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है।

स्कूल की प्रबंध निदेशक शारदा कटोच ने आराध्या की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्रा द्वारा इतने बड़े मंच पर दूसरा स्थान प्राप्त करना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि आराध्या ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं आराध्या के पिता आशु कोहली ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी बेटी और स्कूल के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार जताया और कहा कि इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि प्रतिभा सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी पूरे देश में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।