मंडी में CM सुक्खू के स्वागत के लिए पहुंचे BJP विधायक अनिल शर्मा, कौल सिंह ने पकड़ा हाथ; क्या बदलने वाले हैं सियासी पाला?

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में शुक्रवार को आयोजित एंटी चिट्टा वॉकाथॉन रैली के दौरान ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने जिले की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंडी पहुंचने पर भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और अनिल शर्मा की मुलाकात से लेकर पड्डल मैदान में रैली के दौरान सामने आए घटनाक्रम तक, कई बातें राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गईं।

CM सुक्खू का BJP विधायक ने किया स्वागत

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को शिमला से हेलीकॉप्टर के जरिए मंडी पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर कांगनीधार हेलीपैड पर उतरा, जहां मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से अनिल शर्मा को एंटी चिट्टा वॉकाथॉन से जुड़ी विशेष ड्रेस भी भिजवाई, लेकिन अनिल शर्मा ने उस समय इसे नहीं पहना। हेलीपैड पर हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गईं।

Advertisement​

पार्टी बदलने की अटकलों को मिली हवा

अनिल शर्मा के हालिया बयानों के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य और भाजपा में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। यहां तक कि उनके एक बार फिर पार्टी बदलने की संभावनाओं पर भी चर्चा शुरू हो गई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उनकी मौजूदगी को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है।

एंटी चिट्टा वॉकाथॉन रैली में भी दिखे अनिल शर्मा

इस घटनाक्रम का एक और दिलचस्प नजारा पड्डल मैदान में देखने को मिला। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित एंटी चिट्टा वॉकाथॉन रैली में शामिल होने के लिए जब अनिल शर्मा मैदान की ओर बढ़ रहे थे, तभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर उनके पास पहुंचे। उन्होंने अनिल शर्मा का हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ रैली में आगे ले जाने की कोशिश की।

इस दौरान अनिल शर्मा कुछ पीछे चलते नजर आए, लेकिन बाद में उनके चेहरे पर मुस्कान भी दिखाई दी। इस घटनाक्रम के बाद मंडी की राजनीति में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री का स्वागत करने और रैली में शामिल होने के आधार पर किसी राजनीतिक नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। अनिल शर्मा की ओर से पार्टी बदलने को लेकर अभी कोई नया आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Advertisement

जब अपनी ही पार्टी के सांसदों पर भड़के थे अनिल शर्मा

गौरतलब है कि इससे पहले अनिल शर्मा अपनी ही पार्टी के सांसदों पर क्षेत्र के विकास कार्यों में मदद नहीं करने का आरोप लगा चुके हैं। साथ ही वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तारीफ भी कर चुके हैं।

दरअसल, सितंबर महीने में एक सभा के दौरान अनिल शर्मा ने कहा था कि उन्होंने क्षेत्र में पार्किंग निर्माण के लिए चारों सांसदों से 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद मांगी थी, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा था, “जब मुझे लगा इनमें (सांसद) तेल नहीं, इसके बाद मैंने मुख्यमंत्री से बात कर विकास कार्य के लिए दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई।”

उन्होंने यह भी कहा था कि वह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और जहां से भी संभव हो, वहां से धनराशि उपलब्ध करवाने की कोशिश की जा रही है। विकास कार्यों के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने के बजाय वह सरकार से जरूरी राशि लाने में जुटे हैं।

Advertisement

अब क्या होगी अनिल शर्मा की अगली राजनीतिक रणनीति?

फिलहाल, एंटी चिट्टा वॉकाथॉन रैली के मंच से लेकर कांगनीधार हेलीपैड तक अनिल शर्मा की मौजूदगी और कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी मुलाकातें मंडी के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले दिनों में अनिल शर्मा अपने राजनीतिक रुख को लेकर क्या बयान देते हैं और उनकी अगली रणनीति क्या होती है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के रजोल को मिली दो बड़ी सौगातें, 62 लाख से बने पशु चिकित्सालय और सहकारी कृषि समिति भवन का केवल सिंह पठानिया...

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने रजोल में 8.50 लाख रुपये से बने पशु चिकित्सालय के प्रथम तल और 53.65 लाख रुपये की लागत से निर्मित सहकारी कृषि समिति भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं से आसपास की पंचायतों के हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा।

Kangra: स्वर्गीय राकेश चौहान को खिलाड़ियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मंडी रवाना होने से पहले लिया कांगड़ा का नाम रोशन करने का संकल्प

मंडी में होने वाली सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पहले जिला फुटबॉल संघ कांगड़ा की टीम ने दिवंगत अध्यक्ष राकेश चौहान को श्रद्धांजलि दी। देवेंद्र कोहली ने खिलाड़ियों को फुटबॉल जर्सियां भेंट कीं, जबकि उनके सुपुत्र पावेश चौहान ने टीम का हौसला बढ़ाया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे, 13 से 16 नवंबर तक होगा भव्य जश्न; 16 को CM सुक्खू करेंगे समापन

धर्मशाला के सरकारी कॉलेज के डिग्री कॉलेज के रूप में 100 साल पूरे होने पर 13 से 16 नवंबर तक चार दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 16 नवंबर को भव्य समापन समारोह में शामिल होंगे।

जोड़जी के पास तेज रफ्तार गाड़ी सड़क पर पलटी, फिर दूसरी कार से टकराई; हादसे के बाद लगा लंबा जाम

जोड़जी के पास रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और दूसरी खड़ी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सड़क पर लंबा जाम लग गया।