हिमाचल में 11 दिसंबर तक सुंदर सिंह को मंत्री नहीं बनाया तो क्या होगा? समर्थकों की सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी से कांग्रेस में हलचल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब कांग्रेस सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने का ऐलान खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर चुके हैं, लेकिन लंबे समय से मंत्री पद मिलने में हो रही देरी से उनके समर्थकों में नाराजगी बढ़ रही है। अब सुंदर सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट को भी दबाव बनाने की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्ट में 11 दिसंबर के बाद आत्मसम्मान और भविष्य की रणनीति को लेकर फैसला लेने की बात कही गई है, जिससे सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विधायक सुंदर सिंह ठाकुर 11 दिसंबर तक मंत्री बनाए जाने का इंतजार करेंगे। अगर तब तक उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली तो वह पार्टी से इस्तीफा भी दे सकते हैं। हालांकि, सुंदर सिंह ने इस खबर का खंडन किया था। दूसरी ओर, कुल्लू में कांग्रेस की ब्लॉक और मंडल स्तर की इकाइयों के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। जानकारी के अनुसार, कई कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी है।

Advertisement​

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को कुल्लू के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने में लंबे समय से हो रही देरी पर नाराजगी जताई। इस दौरान सामूहिक रूप से इस्तीफे सौंपने की संभावना पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि कुल्लू दशहरा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि वह सुंदर सिंह को मंत्री बनाना चाहते हैं, लेकिन शायद उनके ग्रह ठीक नहीं हैं।

सीपीएस की कुर्सी छिनने के बाद मंत्री पद के प्रबल दावेदार बने थे सुंदर सिंह

8 जनवरी 2023 को मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सुंदर सिंह ठाकुर उन छह विधायकों में शामिल थे, जिन्हें मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) नियुक्त किया गया था। हालांकि, 13 नवंबर 2024 को उच्च न्यायालय ने सीपीएस की नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। इसके बाद मंत्रिमंडल में खाली पड़े एकमात्र पद के लिए सुंदर सिंह ठाकुर सबसे प्रबल दावेदारों में शामिल हो गए थे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कई बार संकेत दे चुके हैं कि सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। लेकिन हाल ही में उनके इस बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक वर्ग में नाराजगी है कि कुल्लू के विधायक तब मंत्री बनेंगे, जब उनके सितारे अनुकूल होंगे।

सुंदर सिंह के मुद्दे पर भाजपा भी ले रही चुटकी

सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने में हो रही देरी को लेकर भाजपा भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में कुल्लू जिले के आनी में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू की टिप्पणी पर तंज कसा था। उन्होंने सुंदर सिंह ठाकुर से कहा था कि अगर मंत्रिमंडल में जगह उनकी गरिमा की कीमत पर मिलती है तो उन्हें ऐसा पद स्वीकार नहीं करना चाहिए।

शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि सुंदर सिंह को नाराज नहीं, बल्कि बहुत ज्यादा नाराज होना चाहिए, क्योंकि पिछले डेढ़ साल से उन्हें मंत्री बनाने की बातें कही जा रही हैं।

Advertisement

सुंदर सिंह की पोस्ट में 11 दिसंबर के बाद फैसले के संकेत

इस बीच सोशल मीडिया पर सुंदर सिंह ठाकुर का एक पोस्टर भी चर्चा में है। इस पोस्टर पर लिखा है, “आत्मसम्मान और भविष्य की रणनीति 11 दिसंबर के बाद कार्यकर्ता तय करेंगे।” खास बात यह है कि 11 दिसंबर 2026 को सुक्खू सरकार अपने कार्यकाल के चार साल पूरे करेगी। वहीं, राज्य में अगला विधानसभा चुनाव नवंबर 2027 में होने की संभावना है।

क्या कांग्रेस में फिर हो सकती है बगावत?

हिमाचल कांग्रेस के लिए यह मामला इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि वर्ष 2024 में पार्टी को बड़ी बगावत का सामना करना पड़ा था। उस समय छह विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ बगावती रुख अपनाया था। सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी और बाद में छह विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी थी।

अब सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने में देरी और उनके समर्थकों की नाराजगी के बीच एक बार फिर कांग्रेस के भीतर असंतोष की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में सबकी नजर 11 दिसंबर पर टिकी है कि मुख्यमंत्री सुक्खू इस मुद्दे पर क्या फैसला लेते हैं और सुंदर सिंह ठाकुर की अगली राजनीतिक रणनीति क्या रहती है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे होने पर भव्य जश्न शुरू, आरएस बाली ने पूर्व छात्रों को दिए 10 लाख रुपये की सौगात

धर्मशाला के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 100 साल पूरे होने पर चार दिवसीय शताब्दी समारोह शुरू हो गया। आरएस बाली ने ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के कार्यालय में सुविधाएं विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। समारोह में पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

थुरल के नौण में सड़क पर फंसी वोल्वो टूरिस्ट बस, दोनों तरफ लगा वाहनों का लंबा जाम; लोग हुए परेशान

कांगड़ा के थुरल क्षेत्र में नौण के पास संकरे मोड़ पर एक निजी वोल्वो टूरिस्ट बस फंस गई। बस के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद बस को निकाला गया और यातायात बहाल हुआ।

मंडी में CM सुक्खू के स्वागत के लिए पहुंचे BJP विधायक अनिल शर्मा, कौल सिंह ने पकड़ा हाथ; क्या बदलने वाले हैं सियासी पाला?

मंडी में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन रैली के दौरान भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया। पड्डल मैदान में कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर के साथ उनकी मुलाकात के बाद एक बार फिर उनके राजनीतिक रुख और पार्टी बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Kangra: शाहपुर के रजोल को मिली दो बड़ी सौगातें, 62 लाख से बने पशु चिकित्सालय और सहकारी कृषि समिति भवन का केवल सिंह पठानिया...

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने रजोल में 8.50 लाख रुपये से बने पशु चिकित्सालय के प्रथम तल और 53.65 लाख रुपये की लागत से निर्मित सहकारी कृषि समिति भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं से आसपास की पंचायतों के हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा।