Mandi: बर्फ बनी मजबूरी: सराज में ग्रामीणों ने 13 KM पैदल चलकर कंधों पर उठाया शव, सिस्टम पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सराज क्षेत्र के बगड़ा थाच में इंसानियत और मजबूरी की एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। रविवार को ग्रामीणों ने 13 किलोमीटर तक पैदल चलकर शव को कंधों पर उठाते हुए सीएचसी गाड़ागुशैनी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा सकी। भारी बर्फबारी और सड़कें बंद होने के कारण यह कठिन फैसला लेना पड़ा।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घाट के गांव थनवाड़ी निवासी खोद राम (63) शुक्रवार को अपनी बहन के घर बगड़ा थाच गए थे। इसी दौरान रास्ते में बर्फ पर पैर फिसलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को लगातार बर्फबारी के बावजूद राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध होने के कारण शव को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका और पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

तीसरे दिन पंचायत प्रतिनिधियों, परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क बहाल करने की गुहार लगाई, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते वाहन पहुंचना संभव नहीं हो सका। हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने आपसी सहमति से शव को पैदल ही पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का निर्णय लिया और कठिन परिस्थितियों में 13 किलोमीटर का सफर तय किया।

एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हल्का पटवारी के माध्यम से प्रभावित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

वहीं लोक निर्माण विभाग मंडल जंजैहली के अधिशासी अभियंता नितेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में भारी मात्रा में बर्फबारी हुई है और सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि बगड़ा थाच और छतरी से गाड़ागुशैनी सड़क पर मशीन भेजने की शिकायत मिली थी, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी के कारण सड़कें अब तक बहाल नहीं हो पाई हैं।

उधर, उपप्रधान ग्राम पंचायत बगड़ा थाच रोहित ठाकुर और पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विभाग ने प्रभावित परिवारों की मजबूरी को नजरअंदाज किया। मृतक की बहन हेती देवी ने दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्हें अपने भाई के शव को 13 किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा क्योंकि सड़कें बंद थीं और विभाग ने उनकी एक नहीं सुनी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।