Hamirpur: लोकतंत्र को जिंदा रखता है आपका वोट, हमीरपुर में धूमधाम से मना 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर में रविवार को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह और जागरूकता के माहौल में मनाया गया। बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस मौके पर जिला वासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि भारत ने लंबे संघर्ष के बाद आजादी हासिल की और इसके बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाया गया। उन्होंने कहा कि सभी वयस्क नागरिकों को मिला मतदान का अधिकार ही लोकतंत्र की असली ताकत है और इसी से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था जीवित रहती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना के उपलक्ष्य में हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को उनके मतदान अधिकार के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्र और निर्भय होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। साथ ही नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मेरा युवा भारत केंद्र की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार किशोरी लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और बड़ी संख्या में उपस्थित नए युवा मतदाताओं का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इतिहास, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए नए सुधारों की जानकारी दी।

समारोह के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संदेश भी प्रसारित किया गया। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता से जुड़े सांस्कृतिक और प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, बीडीओ तान्या कश्यप सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।