धर्मशाला, 1 अक्टूबर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए धर्मशाला में रोजगार का अवसर सामने आया है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस धर्मशाला में महिला व पुरुष फाइनेंस एडवाइजर, पार्ट टाइम बिजनेस एसोसिएट और यूनिट मैनेजर के कुल 45 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह इंटरव्यू 6 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, श्याम नगर, धर्मशाला स्थित यूको बैंक में होगा।
जिला रोजगार अधिकारी, कांगड़ा अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए 25 से 60 वर्ष की आयु के 12वीं पास और ग्रेजुएट व्यक्ति पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार 30,000 से 35,000 रुपये प्रति माह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र के मूल प्रमाण पत्र और बायोडाटा की एक कॉपी लेकर आएं। यदि उपलब्ध हो तो अनुभव प्रमाण-पत्र भी साथ लाया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


