संकल्प युवा मंडल द्वारा आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस खेल आयोजन में क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र ठाकुर कंजो ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजन समिति का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी ओर से 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उनके सहयोग की आयोजन समिति और खिलाड़ियों ने सराहना की।

संकल्प युवा मंडल समिति ने सुरेन्द्र ठाकुर कंजो द्वारा दिए गए सहयोग और प्रोत्साहन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। समिति ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना भी की। आयोजन समिति का कहना है कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!