Kangra: शाहपुर अस्पताल को जल्द मिलेगी नए भवन की सौगात, CM सुक्खू करेंगे लोकार्पण; नई एंबुलेंस सेवा भी शुरू, 16 करोड़ से बदली स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 6 नवंबर। शाहपुर के नागरिक अस्पताल को जल्द ही नए भवन की सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित करेंगे। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धनतेरस के अवसर पर दी। इस दौरान उन्होंने नागरिक अस्पताल शाहपुर में नई एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement​

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पौने चार साल के कार्यकाल में नागरिक अस्पताल शाहपुर पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस राशि से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी भगवान से प्रार्थना है कि कोई भी व्यक्ति बीमार न हो, लेकिन बीमारी या दुर्घटना जैसी स्थिति में नई एंबुलेंस सेवा लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों के सहयोग से शाहपुर अस्पताल के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई गई है।

विधायक ने बताया कि नागरिक अस्पताल शाहपुर न केवल शाहपुर विधानसभा क्षेत्र, बल्कि ज्वाली और भटियात विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। वर्तमान में अस्पताल में 17 चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं और जल्द ही चिकित्सकों के दो पद भी भरे जा रहे हैं।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मरीजों को छोटी-बड़ी सर्जरी के लिए टांडा अस्पताल न जाना पड़े, इसके लिए 1.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर स्थापित किया गया है। यहां अब ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल में 7.50 लाख रुपये की लागत से नई हाई मास्ट लाइट, 25 लाख रुपये से नई अल्ट्रासाउंड मशीन और 50 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की गई है। इससे बीमारियों की समय रहते जांच और उनकी रोकथाम में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में लोगों की सुविधा के लिए वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए 15 लाख रुपये खर्च कर सस्ती दवाइयों की दुकान भी स्थापित की गई है। इसके साथ ही नई डेंटल चेयर लगाई गई है और मरीजों के बैठने के लिए नए बेंच उपलब्ध करवाए गए हैं। मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए नए शेड का निर्माण भी किया गया है, जिसमें टाइलें लगाई गई हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। शाहपुर अस्पताल इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पार्षद विजय गुलेरिया, अभिषेक माथुर, पूर्व पार्षद शुभम, छिन्दा, अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दीपावली पर भोरंज प्रशासन अलर्ट, जाहू बाजार में पटाखों की दुकानों पर औचक जांच; नियम तोड़ने वाले दुकानदारों को चेतावनी

दीपावली से पहले भोरंज प्रशासन ने जाहू और तरक्वाड़ी बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया। एसडीएम शशिपाल शर्मा और अन्य अधिकारियों ने पटाखों की दुकानों में लाइसेंस, सुरक्षित भंडारण और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच की। दुकानदारों को प्रतिबंधित पटाखे न बेचने और सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।

हिमाचल में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को सरकार की बड़ी सौगात, पार्ट टाइम वाटर कैरियर और दैनिक वेतनभोगी चपरासियों की सेवाएं होंगी नियमित

हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत पात्र पार्ट टाइम वाटर कैरियर और दैनिक वेतनभोगी चपरासियों की सेवाएं नियमित करने को मंजूरी दे दी है। वर्ष 2026 के नियमितीकरण के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं।

हिमाचल बिजली बोर्ड में फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी पाने का खुलासा, पूर्व JE समेत 3 के खिलाफ FIR; कर्नाटक, राजस्थान और NIOS ने प्रमाणपत्रों...

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड में फर्जी शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। विजिलेंस ने पूर्व JE समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। कर्नाटक, राजस्थान और NIOS ने संबंधित प्रमाणपत्र जारी करने से इन्कार किया है।

नीरज भारती और विनय शर्मा ने फेसबुक अकाउंट बैन के खिलाफ हाईकोर्ट में दी चुनौती, मेटा को लगा झटका; 26 नवंबर को होगी अगली...

नीरज भारती और पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता विनय शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ हिमाचल हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। नीरज भारती के मामले में मेटा के पेश न होने पर अदालत ने उसके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई 26 नवंबर 2026 को होगी।