दीपावली पर भोरंज प्रशासन अलर्ट, जाहू बाजार में पटाखों की दुकानों पर औचक जांच; नियम तोड़ने वाले दुकानदारों को चेतावनी

Date:

--Advertisement--

भोरंज, 6 नवंबर। दीपावली के त्योहार पर भोरंज उपमंडल के भीड़-भाड़ वाले बाजारों में आग और अन्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में एसडीएम शशिपाल शर्मा और जाहू के नायब तहसीलदार रवि कुमार ने शुक्रवार को जाहू बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों, खासकर पटाखों की बिक्री करने वाली दुकानों की जांच की गई।

Advertisement​

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पटाखों का भंडारण और बिक्री केवल प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर ही की जाए। प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न करने की भी हिदायत दी गई। अधिकारियों ने दुकानों में पटाखों के सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जांच की।

एसडीएम ने दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखने वाले व्यापारियों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने से आम लोगों के साथ-साथ आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इसलिए दुकानदार सड़क पर सामान रखकर रास्ता बाधित न करें।

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने सभी उपमंडलवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से पटाखे चलाते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह भी किया।

Advertisement

वहीं, भोरंज के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने तरक्वाड़ी बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से प्रशासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर अस्पताल को जल्द मिलेगी नए भवन की सौगात, CM सुक्खू करेंगे लोकार्पण; नई एंबुलेंस सेवा भी शुरू, 16 करोड़ से बदली स्वास्थ्य...

शाहपुर के नागरिक अस्पताल के नए भवन का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द लोकार्पण करेंगे। धनतेरस पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने नई एंबुलेंस सेवा शुरू की। उन्होंने बताया कि पौने चार वर्षों में अस्पताल पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च कर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

हिमाचल में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को सरकार की बड़ी सौगात, पार्ट टाइम वाटर कैरियर और दैनिक वेतनभोगी चपरासियों की सेवाएं होंगी नियमित

हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत पात्र पार्ट टाइम वाटर कैरियर और दैनिक वेतनभोगी चपरासियों की सेवाएं नियमित करने को मंजूरी दे दी है। वर्ष 2026 के नियमितीकरण के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं।

हिमाचल बिजली बोर्ड में फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी पाने का खुलासा, पूर्व JE समेत 3 के खिलाफ FIR; कर्नाटक, राजस्थान और NIOS ने प्रमाणपत्रों...

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड में फर्जी शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। विजिलेंस ने पूर्व JE समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। कर्नाटक, राजस्थान और NIOS ने संबंधित प्रमाणपत्र जारी करने से इन्कार किया है।

नीरज भारती और विनय शर्मा ने फेसबुक अकाउंट बैन के खिलाफ हाईकोर्ट में दी चुनौती, मेटा को लगा झटका; 26 नवंबर को होगी अगली...

नीरज भारती और पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता विनय शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ हिमाचल हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। नीरज भारती के मामले में मेटा के पेश न होने पर अदालत ने उसके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई 26 नवंबर 2026 को होगी।