Shimla: शिमला की संजौली मस्जिद को लेकर बड़ा फैसला, नगर निगम ने दिए अवैध निर्माण गिराने के आदेश

Date:

--Advertisement--

राजधानी शिमला की विवादित संजौली मस्जिद को लेकर नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शनिवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने मस्जिद की निचली दो मंजिलों को भी अवैध करार देते हुए पूरी पांच मंजिला इमारत को गिराने के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले 5 अक्तूबर 2023 को आयुक्त कोर्ट ने मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलों को अवैध घोषित कर गिराने के निर्देश दिए थे और वक्फ बोर्ड को निचली दो मंजिलों की वैधता साबित करने के लिए राजस्व रिकॉर्ड पेश करने का समय दिया था। शनिवार को इसी मामले की सुनवाई हुई, जिसमें वक्फ बोर्ड मस्जिद की जमीन के मालिकाना हक से संबंधित कोई भी दस्तावेज कोर्ट में पेश नहीं कर सका।

कोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि वर्ष 2010 में बिना अनुमति मस्जिद का निर्माण किया गया था और जमीन हिमाचल प्रदेश सरकार की है। वक्फ बोर्ड का दावा था कि निचली दो मंजिलें पुरानी हैं और वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी हैं, लेकिन इस संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया। इसके चलते कोर्ट ने इन मंजिलों को भी अवैध मानते हुए गिराने के आदेश दिए। अधिवक्ता जगत पाल ने बताया कि नगर निगम आयुक्त ने मस्जिद की सभी पांच मंजिलों को अवैध करार देते हुए तोड़ने के आदेश दिए हैं।

कोर्ट ने पिछली सुनवाई में वक्फ बोर्ड और मस्जिद कमेटी को 3 मई तक जवाब देने और राजस्व रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा था। शनिवार को इसी निर्देश के तहत सुनवाई हुई। प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले का निपटारा छह सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए थे, जिसकी समय सीमा 8 मई को समाप्त हो रही है। इससे पहले ही नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने अंतिम फैसला सुना दिया। मस्जिद का निर्माण 2010 में शुरू हुआ था और इसे नगर निगम से किसी प्रकार की अनुमति नहीं मिली थी। 2012 तक दो मंजिलें बनी थीं, जो 2018 तक पांच मंजिल हो गईं। इतने वर्षों में मस्जिद कमेटी नगर निगम से गारबेज और प्रॉपर्टी टैक्स की एनओसी तक प्राप्त नहीं कर सकी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।