HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

Date:

--Advertisement--

होशियारपुर से धनड़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस में नाबालिग यात्री के साथ कथित तौर पर संवेदनहीन व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के बाद बस में उल्टी करने वाले नाबालिग लड़के से परिचालक ने जबरन उल्टी साफ करवाई। घटना को लेकर बस में सवार यात्रियों ने विरोध जताते हुए HRTC प्रबंधन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान बस की खिड़की के पास बैठे नाबालिग की अचानक तबीयत खराब हो गई। जी मिचलाने के कारण उसने अपनी सीट के पास ही उल्टी कर दी। आरोप है कि इसके बाद परिचालक ने उसकी मदद करने के बजाय उस पर नाराजगी जताई। बताया गया कि जब बस नादौन बस अड्डे पर पहुंची तो परिचालक ने बस रुकवाई और नाबालिग को पानी लाने के लिए कहा। इसके बाद उससे उल्टी से गंदी हुई जगह को पानी से साफ करवाया गया।

घटना को देखकर बस में मौजूद यात्री नाराज हो गए। यात्रियों ने कहा कि नाबालिग ने जानबूझकर बस में गंदगी नहीं की थी, बल्कि उसकी तबीयत खराब होने के कारण यह स्थिति बनी। यात्रियों ने HRTC प्रबंधन से घटना की जांच करने और कर्मचारियों को बच्चों तथा बीमार यात्रियों के साथ शालीनता से पेश आने के निर्देश देने की मांग की।

मामला सामने आने के बाद HRTC प्रबंधन ने भी प्रतिक्रिया दी है। HRTC के निदेशक मोंटी संधू ने माना कि परिचालक का नाबालिग के साथ व्यवहार गलत था। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विभाग की ओर से कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal: नए जिलों पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- पुरानी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और अब नए वादे क्यों?

हिमाचल में नए जिलों के गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और चुनावी वर्ष में नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाना जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।