गांवों के विकास पर प्राथमिकता से करें काम: बुटेल

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 25 अक्तूबर: शहरी विकास और शिक्षा के मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने जिया के विद्युत बोर्ड विश्राम गृह में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, और वन्यजीवन से जुड़ी करीब 210 समस्याओं का समाधान किया और अधिकारियों को शेष मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए।

बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार का पहला उद्देश्य जनता की समस्याओं का निवारण है। ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सभी विभागों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। गांवों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि लोग किसी भी असुविधा का सामना न करें।

उन्होंने यह भी कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और हर घर में बेहतर पेयजल सुविधा प्रदान की जाएगी। पालमपुर को राज्य का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, लाहड़-जसौर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लाहड़, जसौर, दुगनेड़ी, लालड़ी, बारल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क, सिहोरपाईं-जजवार मार्ग पर काम; ये रहेगा वैकल्पिक रूट

कांगड़ा की ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही अधे दी हट्टी-अधवाणी-बलारडू-चंबापत्तन वैकल्पिक मार्ग से होगी।

हिमाचल में 2027 को लेकर BJP का बड़ा दावा, श्रीकांत शर्मा बोले- जल्द बदलेगा राजनीतिक रिवाज; 8,007 बूथ मजबूत करने पर फोकस

भाजपा के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की बात कही। टिप्पर में हुई प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 8,007 बूथों पर संगठन को मजबूत करने और 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा आयोजित करने की जानकारी दी गई।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी रजोल-धनोटू सड़क, निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक

कांगड़ा की रजोल-धनोटू सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगा। पाइप कलवर्ट और सीसी पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, जबकि आपातकालीन वाहनों को छूट दी जाएगी।