Kangra: रोटरी क्लब शाहपुर की अनोखी पहल! स्कूल को दिए पंखे, कैंसर पीड़ित बेटी के इलाज के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

शाहपुर। रोटरी क्लब शाहपुर ने एक बार फिर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय पहल की है। क्लब ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ंज के विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए स्कूल के तीन नवनिर्मित कमरों में तीन पंखे उपलब्ध करवाए। इसके साथ ही नेरटी की एक कैंसर पीड़ित बच्ची के इलाज के लिए उसके पिता को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ंज के तीन नए कमरों में पंखों की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए रोटरी क्लब शाहपुर ने स्कूल को तीन पंखे भेंट किए। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 150 विद्यार्थियों और शिक्षकों को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी।

Advertisement

इस अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष रोटेरियन सत्येंद्र गौतम, रोटेरियन अश्वनी धीमान, नरेश लगवाल, भूपेंद्र परमार, सतीश शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलबीर सिंह, अध्यापिका सोनिका परमार, एसएमसी प्रधान, ग्राम प्रधान मीनाक्षी शर्मा तथा विद्यालय का समस्त अध्यापक वर्ग मौजूद रहा।

रोटरी क्लब शाहपुर ने शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता निभाई। क्लब ने नेरटी की एक कैंसर पीड़ित बच्ची के इलाज के लिए उसके पिता को 11 हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान की। क्लब अध्यक्ष सत्येंद्र गौतम ने बताया कि रोटरी क्लब शाहपुर पिछले 16 वर्षों से प्राकृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य क्षेत्रों में लगातार सेवा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता का यह संकल्प भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!