Kangra Saviour को राजभवन में मिला बड़ा सम्मान! रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

Date:

--Advertisement--

रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कांगड़ा सेवियर संस्था को शिमला स्थित राजभवन में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म फॉर आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स वर्ल्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

Advertisement

समारोह में महामहिम राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा सेवियर के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी तरुण तलवाड़, शिव शंकर और राजीव चौधरी सहित कांगड़ा सेवियर से जुड़ी पांच संस्थाओं और अन्य सामाजिक संगठनों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Advertisement

कार्यक्रम में नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म फॉर आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स वर्ल्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू, प्रदेश अध्यक्ष तरुण धीमान तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान समाज सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं के योगदान की सराहना की गई।

Advertisement

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने संस्थाओं से मानव सेवा के कार्यों को इसी तरह आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई।

Advertisement

कांगड़ा सेवियर के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्था के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करती रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shimla Protest: सचिवालय मार्च के दौरान गरमाई हिमाचल की राजनीति, बैरिकेड पर पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

विधानसभा मानसून सत्र से पहले शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ सचिवालय मार्च निकाला। बैरिकेड पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पूरे दिन कड़ी रही।

Kangra: पालमपुर के जिया गौ सदन का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना लेकिन पानी की कमी पर जताई चिंता

पालमपुर के जिया गौ सदन का जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण कर पशुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आहार व्यवस्था की सराहना की गई, जबकि पानी की कमी दूर करने के लिए जल्द टैंक लगाने की मांग उठाई गई।

Himachal Pride: कांगड़ा के रैत के देवांश बने BARC में वैज्ञानिक, राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा पास कर बढ़ाया प्रदेश का मान

कांगड़ा के रैत निवासी होनहार युवा देवांश का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में सफलता के बाद उनकी इस उपलब्धि से पूरे हिमाचल में खुशी का माहौल है।