Kangra: जनता का बढ़ता भरोसा! मंझगां-35 में रेखा रानी चौधरी के समर्थन में उमड़ रही भीड़

Date:

--Advertisement--

जिला परिषद वार्ड नंबर 35 मंझगां से उम्मीदवार रेखा रानी चौधरी को चुनाव प्रचार के दौरान लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहीं रेखा रानी चौधरी अपने विकास के विजन को जनता के सामने रख रही हैं। प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय लोगों, महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पूर्व पंचायत प्रधान रह चुकी रेखा रानी चौधरी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सड़क, पुल और बेहतर परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और समर्थन उन्हें लगातार मिल रहा है, जिससे उनका हौसला और मजबूत हुआ है।

Advertisement

इस दौरान रेखा रानी चौधरी ने बताया कि उनके पति को अचानक हार्ट अटैक आने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इसके बावजूद वे जनता के बीच पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं को सुन रही हैं और विकास को अपनी प्राथमिकता बता रही हैं।

चुनावी प्रचार के दौरान विभिन्न पंचायतों में आयोजित बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समर्थकों का कहना है कि रेखा रानी चौधरी क्षेत्र की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझती हैं और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

रेखा रानी चौधरी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे चुनाव चिन्ह “जीप” पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।