Mandi: नेपाल की महिला को नहीं मिला इंसाफ: 10 दिन से फरार है आरोपी, डीएनए से साबित हुआ पिता होना

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर, हिमाचल प्रदेश से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नेपाल की रहने वाली एक महिला ने उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने शुक्रवार को सुंदरनगर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी युवक ने वर्ष 2018 में मंदिर में उससे विवाह किया था और इसके बाद वह करीब तीन वर्षों तक आरोपी के घर में उसके माता-पिता की उपस्थिति में रही। हालांकि, इस दौरान उसका नाम किसी भी सरकारी दस्तावेज में दर्ज नहीं किया गया।

महिला ने बताया कि कुछ समय बाद वह नेपाल लौट गई, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। नेपाल में रहते हुए उसे आरोपी के एक रिश्तेदार से जानकारी मिली कि उसका तथाकथित पति पहले से ही शादीशुदा है और उसका तलाक का मामला अदालत में लंबित है। इस खुलासे के बाद जब वह अपने छह महीने के बच्चे के साथ भारत लौटी, तो आरोपी और उसके परिवार ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान होकर वह पुनः नेपाल चली गई, लेकिन अब जब वह फिर से भारत आई तो उसे पता चला कि आरोपी ने तीसरी शादी कर ली है।

महिला ने सुंदरनगर थाने में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत हासिल कर ली। अदालत में आरोपी ने बच्चे को अपना मानने से भी इनकार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर डीएनए जांच करवाई गई, जिसमें यह स्पष्ट हो गया कि बच्चा उसी आरोपी का है। इसके आधार पर अदालत ने 26 जून 2025 को आरोपी की अग्रिम जमानत रद्द कर दी।

महिला का आरोप है कि अग्रिम जमानत रद्द होने के 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और वह भूमिगत हो गया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसने कई बार पुलिस के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन नेपाली नागरिक होने के कारण उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है। डीएसपी भारत भूषण ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि इसकी गहन जांच के आदेश दिए गए हैं और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।