रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन के फुट मैट के नीचे छिपी मिली 7 ग्राम हेरोइन; चार गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

रामपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास एक संदिग्ध वाहन से 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने मामले में वाहन सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ के साथ पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के फुट मैट के नीचे छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई। वजन करने पर इसकी मात्रा 7 ग्राम पाई गई।

रामपुर और जोगिंद्रनगर के चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से अक्षय (30), निवासी रामपुर, जिला शिमला को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पवन (32), निवासी रामपुर, जिला शिमला, सुनील ठाकुर (40), निवासी जोगिंद्रनगर, जिला मंडी और बिपुल शर्मा (32), निवासी रामपुर, जिला शिमला को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिस वाहन में नशीला पदार्थ बरामद हुआ, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

हेरोइन कहां से आई, पुलिस खंगाल रही कड़ी

मामले की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास हेरोइन कहां से पहुंची थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। इसके अलावा नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का जलवा, आदित्य और काव्या ने जीते स्वर्ण पदक

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आदित्य ने 74 किलोग्राम और काव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी...

ग्राम पंचायत सिहुवां में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता, अगले वित्तीय वर्ष के बजट और VB-G RAM-G योजना के तहत पंचवर्षीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।

Kangra: पालमपुर ब्लड बैंक तीन हफ्ते रहेगा बंद, 125 यूनिट रक्त टांडा शिफ्ट; मरीजों को उठानी पड़ सकती है परेशानी

सिविल अस्पताल पालमपुर का ब्लड बैंक मरम्मत एवं मेंटीनेंस कार्य के चलते करीब तीन सप्ताह तक बंद रहेगा। यहां उपलब्ध करीब 125 यूनिट रक्त टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। ब्लड बैंक बंद रहने के दौरान पालमपुर, जयसिंहपुर, बैजनाथ, धीरा और आसपास के मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर टांडा पर निर्भर रहना होगा।