जोगिंद्रनगर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, फिर हाईवे पर पलटी; दो मासूमों समेत 7 घायल

Date:

--Advertisement--

मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के शानन प्रोजेक्ट की पेनस्टॉक के समीप रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार लोहे की रैलिंग से जा टकराई और हाईवे के बीच पलट गई। हादसे में दो मासूमों समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में हरियाणा से आए पांच पर्यटक और छाणंग निवासी मां-बेटी शामिल हैं।

हादसे में सात वर्षीय सात्विकता को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया। वहीं उसकी मां बंदना को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बताया गया है कि कार में गुरुग्राम निवासी पायल (32), संजीव (32), मोहित बतलानी (36), रेनू वर्मा (32) और एक मासूम सवार थे। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई।

करीब एक घंटे बाधित रहा हाईवे

हादसे के बाद मंडी-पठानकोट हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जोगिंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाकर कब्जे में लिया।

थाना प्रभारी रणजीत ने बताया कि घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन के फुट मैट के नीचे छिपी मिली 7 ग्राम हेरोइन; चार गिरफ्तार

रामपुर के दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तलाशी लेकर फुट मैट के नीचे छिपाई गई 7 ग्राम हेरोइन बरामद की। मामले में रामपुर और जोगिंद्रनगर के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

भरवाईं में तेज रफ्तार प्राइवेट बस का कहर, तीन कारों के बाद बाइक को मारी टक्कर; युवक की मौके पर मौत

ऊना के भरवाईं में रविवार शाम तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर तीन कारों और एक बाइक से टकरा गई। हादसे में मध्यप्रदेश निवासी बाइक सवार दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नाहन-शिमला मार्ग पर देर रात बड़ा हादसा, छह लोगों से भरी कार ढांग में गिरी; दो गंभीर घायल

नाहन-शिमला मार्ग पर आदर्श केंद्रीय कारागार के पास देर रात छह लोगों से भरी कार ढांग में जा गिरी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

Manimahesh Yatra 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, धनछौ में BSNL का मोबाइल टावर शुरू, अब पहाड़ों में भी मिलेगा बेहतर नेटवर्क

Manimahesh Yatra 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत। मणिमहेश यात्रा मार्ग के धनछौ में BSNL का मोबाइल टावर शुरू हो गया है, जिससे मोबाइल नेटवर्क, आपातकालीन संपर्क, सुरक्षा और बचाव व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।