Himachal: हिमाचल हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील और मुख्यमंत्री के मित्र राजेश्वर सिंह ठाकुर का निधन, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा शोक

Date:

--Advertisement--

शिमला | हिम लाइव टीवी न्यूज़ डेस्क: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के प्रख्यात अधिवक्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मित्र व सहपाठी राजेश्वर सिंह ठाकुर के असामयिक निधन का समाचार मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने ठाकुर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह खबर अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। राजेश्वर सिंह ठाकुर न केवल एक कुशल और प्रखर अधिवक्ता थे, बल्कि न्यायप्रियता और सामाजिकता उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान थी।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजेश्वर सिंह ठाकुर का इस प्रकार असमय जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे न सिर्फ न्याय व्यवस्था में अपनी दक्षता के लिए पहचाने जाते थे, बल्कि उनका व्यवहार भी बेहद सौम्य और लोगों से जुड़ा हुआ था।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना करते हुए ईश्वर से निवेदन किया कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।