Himachal: 11 साल की उम्र में 10वीं पास करने वाली देश की पहली छात्रा बनी ‘वंडर गर्ल काशवी’!

Date:

--Advertisement--

देश की ‘वंडर गर्ल’ के रूप में पहचानी जाने वाली काशवी ने मात्र 11 वर्ष की आयु में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। काशवी देश की पहली छात्रा बनी हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में यह परीक्षा पास की है। सीबीएसई द्वारा घोषित परिणामों में काशवी ने कुल 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने अंग्रेजी में 89, गणित में 93, हिंदी में 88, विज्ञान में 92 और सामाजिक विज्ञान में 82 अंक अर्जित किए हैं।

काशवी का जन्म 12 मार्च 2014 को हुआ था। उन्होंने बाल्यावस्था से ही असाधारण बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया है। मात्र 3 वर्ष की उम्र में ही उन्हें भारत के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, पड़ोसी देशों, सौरमंडल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी थी। वर्तमान में काशवी जमा एक में नॉन-मेडिकल विषयों के साथ अध्ययनरत हैं।

काशवी की बौद्धिक क्षमता की पुष्टि वर्ष 2021 में हुए बीकेटी (बिनट कामट टेस्ट) के माध्यम से हुई थी। उस समय काशवी की आयु केवल 7 वर्ष थी, लेकिन उनका आईक्यू स्कोर 154 पाया गया, जो मानसिक स्तर पर 13 वर्ष की उम्र के बच्चे के बराबर था। विशेषज्ञों के अनुसार, करोड़ों में केवल कुछ ही बच्चों का आईक्यू स्तर 147 से ऊपर होता है, जबकि काशवी इससे भी अधिक स्तर पर पहुंच चुकी हैं। धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय चिकित्सालय में हुई जांच के आधार पर उन्हें ‘जीनियस चाइल्ड’ की श्रेणी में रखा गया है। यह वही आईक्यू स्तर है, जो महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का भी माना जाता है।

लॉकडाउन के दौरान काशवी की असाधारण प्रतिभा और भी स्पष्ट हुई। घर पर रहते हुए उन्होंने न केवल तीसरी कक्षा की पढ़ाई पूरी की, बल्कि चौथी और पांचवीं कक्षा के पाठ्यक्रम भी स्वयं पढ़कर समाप्त कर दिए। इसके बाद उन्होंने लगातार अगली कक्षाओं की पढ़ाई जारी रखी। जब काशवी 7 वर्ष की थीं, तब उन्होंने आठवीं कक्षा की परीक्षा देने की इच्छा जताई, परंतु नियमों के अनुसार न्यूनतम आयु 12 वर्ष होने के कारण उन्हें रोका गया। इसके बाद उनके परिजनों ने न्यायालय का रुख किया। आदेश मिलने के बाद विशेषज्ञों की देखरेख में उनका परीक्षण किया गया और उन्हें आठवीं कक्षा में प्रवेश की अनुमति दी गई। काशवी ने 9 वर्ष की उम्र में 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर यह चुनौती भी सफलतापूर्वक पार कर ली।

आईक्यू स्कोर के अनुसार, 80 से 89 तक का स्कोर औसत से कम माना जाता है और लगभग 15.7% जनसंख्या इसमें आती है। 90 से 110 का स्कोर सामान्य बुद्धिमत्ता को दर्शाता है, जो करीब 51.6% लोगों में देखा जाता है। 111 से 120 के बीच के स्कोर को औसत से ऊपर, और 121 से 130 को ‘गिफ्टेड’ माना जाता है, जिसमें केवल 6.4% जनसंख्या आती है। काशवी का 154 का स्कोर इस श्रेणी से भी ऊपर जाकर उन्हें विलक्षण प्रतिभा की श्रेणी में स्थापित करता है।

काशवी की यह सफलता केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इतनी कम उम्र में इस स्तर की शैक्षणिक उपलब्धि, उच्च बौद्धिक स्तर और दृढ़ निश्चय, उन्हें भारत की सबसे प्रतिभाशाली छात्राओं में शामिल कर देता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।