NH-503 पर HRTC Volvo बीच रास्ते खराब, डेढ़ घंटे तक परेशान रहे 25 से अधिक यात्री; दूसरी बस से भेजे गए आगे

धर्मशाला, 22 जून। राष्ट्रीय राजमार्ग-503 (NH-503) पर चलाली के पास धर्मशाला–चंडीगढ़ रूट की हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की वोल्वो बस (HP72B4384) अचानक खराब हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस खराब होने के कारण यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बस बीच रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। यात्रियों ने बताया कि यह बस धर्मशाला वर्कशॉप से भी करीब 20 मिनट की देरी से रवाना हुई थी। बस में उस समय लगभग 25 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे, जिन्हें बीच रास्ते में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बस खराब होने के बाद यात्रियों को लंबे समय तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। बाद में HRTC की दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान यात्रियों को असुविधा और देरी का सामना करना पड़ा, जिससे लंबी दूरी के इस महत्वपूर्ण रूट पर परिवहन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यात्रियों ने सवाल उठाए कि क्या HRTC द्वारा लंबी दूरी के रूटों पर बसों की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित की जा रही है और क्या यात्रियों की सुरक्षा तथा समयबद्ध सेवा को लेकर संबंधित विभाग पूरी तरह जवाबदेह है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!