Bilaspur: बस से उतर रही महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, अब चालक पर कसा पुलिस का शिकंजा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक निजी बस चालक की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने महिला यात्री की शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 7 जनवरी 2026 को हुए उस हादसे से जुड़ा है, जिसमें बस से उतरते समय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

पीड़िता जीवनलता, निवासी गांव घुगराड़, डाकघर चांदपुर, तहसील सदर जिला बिलासपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 7 जनवरी को एक निजी बस में सवार होकर कोठी चौक से बामटा चौक की ओर जा रही थीं। जैसे ही बस बामटा चौक पहुंची और वह नीचे उतरने लगीं, तभी चालक ने बिना ध्यान दिए अचानक बस आगे बढ़ा दी। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं।

Advertisement

हादसे में जीवनलता के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भेजना पड़ा।

अब इस मामले में सदर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर चालक की लापरवाही को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Sirmaur: पांवटा साहिब में यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा; 3 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हुई

पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात क्रेटा गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक से केंद्र की योजनाओं की जानकारी, ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान में लोगों को किया जागरूक

शाहपुर बाजार में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सौजन्य से ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

एशियन गेम्स 2026: जापान में तिरंगे के साथ गूंजा भारत का जोश, हिमाचल के खेल मंत्री और विधायकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

एशियन गेम्स 2026 में जापान के आइची-नागोया में भारत और मलेशिया के बीच हॉकी मुकाबला हुआ। हिमाचल के खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, केवल सिंह पठानिया समेत विधायकों ने स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया। भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

Kullu: कुल्लू के नगवाईं क्षेत्र में 6 अक्टूबर को 9 घंटे बंद रहेगी बिजली, इन इलाकों में पड़ेगा असर; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

कुल्लू के नगवाईं क्षेत्र में 6 अक्तूबर, 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 11 केवी पनारसा फीडर की मरम्मत और अन्य जरूरी कार्यों के चलते टकोली, पनारसा समेत कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।