Himachal: शिमला आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 26 अप्रैल से 2 मई तक प्रस्तावित दौरे से बढ़ी हलचल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर वीवीआईपी मूवमेंट की आहट सुनाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 अप्रैल से 2 मई के बीच शिमला दौरे पर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक राष्ट्रपति भवन की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसके जल्द सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी राष्ट्रपति का 5 से 9 मई के बीच शिमला दौरा प्रस्तावित था। उस दौरान उनका कार्यक्रम शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) में निर्धारित था। इसके अलावा आईआईटी मंडी और अटल टनल रोहतांग जाने की भी योजना थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के चलते यह दौरा स्थगित कर दिया गया था।

राष्ट्रपति के शिमला प्रवास की एक पुरानी परंपरा रही है। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर राष्ट्रपति हर साल गर्मियों के दौरान शिमला आती हैं और मशोबरा स्थित आधिकारिक राष्ट्रपति निवास ‘द रिट्रीट’ में ठहरती हैं। इस बार भी संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन मार्गों से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, वहां सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए यातायात को रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। जिला प्रशासन, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि दौरे के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।