Mandi: मंडी मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, बिना दुश्मनी ‘सनक’ में छात्रा की हत्या!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस गहराई से जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिनसे इस वारदात की गंभीरता और रहस्य और बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने पास हमेशा दराट रखता था और हमले के दिन भी उसके पास वही हथियार मौजूद था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और न ही अब तक किसी पुरानी रंजिश या विवाद के सबूत मिले हैं। फिलहाल पूछताछ के आधार पर हत्या की मुख्य वजह आरोपी की ‘सनक’ मानी जा रही है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

घटना के दौरान एक महिला ने पूरी वारदात को नजदीक से देखा। बताया जा रहा है कि जब हमला हुआ, उस समय छात्रा अपनी सहेली से फोन पर बात कर रही थी, जिसके चलते उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला। यह हमला अचानक और बेहद तेजी से किया गया।

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी चेहरा ढके हुए नजर आया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक दंपती से पूछताछ और स्थानीय लोगों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। बाद में ग्रामीणों ने उसे एक नाले के पास से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मंडी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे हत्या से जुड़े कई तकनीकी तथ्य सामने आएंगे। साथ ही आरोपी की मानसिक स्थिति और उसकी दिनचर्या की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी, ताकि हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।