Kangra: इंदौरा में वन विभाग का बड़ा छापा, आरा मशीन से 189 अवैध लकड़ी के मौछे बरामद

Date:

--Advertisement--

वन परिक्षेत्र इंदौरा में मंगलवार को वन विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया, जब टीम ने एक आरा मशीन इकाई पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद की। इस कार्रवाई का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी अब्दुल हमीद ने किया, जिसमें विभिन्न बीट्स के वन रक्षक और वन मित्र भी शामिल रहे। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी माफियाओं के बीच हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, वन विभाग की टीम पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही अवैध कटान पर नजर बनाए हुए थी। इसी गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे गांव बरंडा में संचालित एक आरा मशीन पर अचानक दबिश दी गई। यह आरा मशीन केवल सिंह पुत्र वकील सिंह निवासी गांव व डाकघर बरंडा, तहसील नूरपुर द्वारा चलाई जा रही थी।

मौके पर जांच के दौरान संचालक कोई भी संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। वन मंडल अधिकारी नूरपुर संदीप कोहली ने बताया कि आरा मशीन में मौजूद लकड़ी का स्टॉक रजिस्टर में दर्ज विवरण से मेल नहीं खा रहा था। इसके अलावा, लकड़ी पर वन विभाग का कोई टंकण निशान भी नहीं पाया गया, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई।

जब्त की गई लकड़ी की गिनती करने पर कुल 189 मौछे बरामद हुए, जिनका रजिस्टर में कोई रिकॉर्ड नहीं था। इनमें बेहड़ा के 58, सफेदा के 41, आम के 17, शीशम के 16, लसूनी के 15, सागवान के 13, तमन के 10, जामुन के 8, सीरस के 7, तुनी के 3 और क्रैंबल का 1 मौछा शामिल है। वन विभाग ने आरा मशीन, ट्रॉली और सभी लकड़ी को मौके पर ही सीज कर लिया है।

अब विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि इस अवैध कटान के पीछे कौन लोग शामिल हैं और क्या यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।