Kullu: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज, कुल्लू पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

कुल्लू: पुलिस थाना भुंतर के तहत एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई। उसने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी जब लड़की ने अपने परिवार को दी, तो परिजन उसे तुरंत थाने लेकर आए।

Contact For Advertisement – HIM Live Tv

आरोपी की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो जिला शिमला के रामपुर तहसील के दारण गांव का रहने वाला है। पीड़िता कुल्लू जिले की निवासी है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।