Kangra: नगरोटा सूरियां: गज खड्ड में प्रवासी मजदूर की डूबने से मौत, स्थानीय लोगों ने किया बचाव का प्रयास

Date:

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां, 20 जनवरी: नगरोटा सूरियां के गज खड्ड में सोमवार को एक प्रवासी मजदूर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय टिंकी के रूप में हुई है, जो पिछले 15 वर्षों से अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। यह परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है।

मृतक की बहन अंजू ने बताया कि टिंकी को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। सोमवार दोपहर टिंकी को चक्कर आया और वह गज खड्ड में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के समय मध्य प्रदेश की एक महिला मजदूर ने टिंकी को पानी में गिरते देखा। उसने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसे सुनकर गुहण गांव के निवासी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और टिंकी को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक वह दम तोड़ चुका था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया। एडीशनल एसपी धरम चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।