Kangra: धर्मशाला में घर के बाहर से पिकअप जीप चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के ओडर गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के पास खड़ी एक पिकअप जीप को चोरों ने उड़ा लिया और अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में जीप के मालिक हरि सिंह, पुत्र मिल्की राम, ने धर्मशाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

Advertise Here – Contact for Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, हरि सिंह ने अपनी जीप को घर के पास ही खड़ा किया था, लेकिन चोर उसे चुरा कर ले गए। जीप से संबंधित कागजात भी उसी में थे। बनोई के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में जीप कैद हो गई है, जिससे पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। हालांकि, चोरों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। धर्मशाला पुलिस स्टेशन के प्रभारी नारायण सिंह ने मामले की पुष्टि की और बताया कि जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।