Sirmaur: पांवटा साहिब में पक्षी प्रेमी ने किया साहसिक रेस्क्यू, लेकिन नहीं बच सकी ग्रे हॉर्नबिल की जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक पक्षी प्रेमी ने घायल पक्षी को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका। 46 वर्षीय भूपेंद्र सिंह, जो स्नैक कैचर और वन्यजीव प्रेमी हैं, ने 70 फीट ऊंचाई पर फंसे एक इंडियन ग्रे हॉर्नबिल (Indian Grey Hornbill) को रेस्क्यू करने के लिए क्रेन का सहारा लिया। पक्षी चाइनीज मांझे में बुरी तरह उलझकर घायल हो गया था और बीते 3-4 दिनों से तड़प रहा था।

स्थानीय लोगों ने जब इसे देखा तो तुरंत भूपेंद्र सिंह को सूचना दी। उन्होंने अपने मित्र की हाईड्रा क्रेन मंगवाई और उस पर चढ़कर मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन किया। काफी मशक्कत के बाद पक्षी को सुरक्षित नीचे उतारा गया और तुरंत वेटरनरी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भूपेंद्र सिंह पिछले 26-27 वर्षों से जीव-जंतुओं की मदद और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कोटड़ी ब्यास गांव में 10.5 फुट लंबे किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया था। चाइनीज मांझे से पक्षियों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है, जिससे उनकी मौत की घटनाएं बढ़ रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।