Chamba: पांगी घाटी में दर्दनाक हादसा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले की दुर्गम पांगी घाटी में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पंचायत लुज के मंगलवास क्षेत्र में हेंठ नाला के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक चालक की पहचान विद्या लाल (36) पुत्र हीरा नंद, निवासी गांव सम्यास लुणी, डाकघर व तहसील अठ्ठोली, जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए अरुण कुमार (15) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी गांव व डाकघर करयास, तहसील पांगी, जिला चम्बा और प्रदीप कुमार (26) पुत्र हीरा नंद, निवासी गांव सम्यास लुणी, डाकघर व तहसील अठ्ठोली, जिला किश्तवाड़ हैं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन लुज से जम्मू की ओर जा रहा था। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी मंगलवास के हेंठ नाला के पास पहुंची, चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा मुक्त हिमाचल अभियान में नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता! घर में छिपाकर रखी 151.9 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत डमटाल के बाईं अटारियां गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 151.9 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: कांगड़ा में चोरों का बढ़ता आतंक! बड़ोह के बाद अब नगरोटा के कई गांव निशाने पर, रातभर पहरा देने को मजबूर हुए लोग

कांगड़ा जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ोह के बाद अब नगरोटा क्षेत्र के कई गांवों में भी चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीण रातभर पहरा देने को मजबूर हैं और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग कर रहे हैं।

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा टला! ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर गिरा विशाल पत्थर, अधूरी सुरक्षा दीवार पर उठे...

गगल एयरपोर्ट के पास बनोई में ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने अधूरी सुरक्षा दीवार को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।