Kangra: पालमपुर बाजार में दिनदहाड़े महिला के हैंडबैग पर हाथ साफ, CCTV में कैद हुई पूरी चोरी की वारदात

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर बाजार में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक महिला का हैंडबैग एक शातिर महिला ने बड़ी चालाकी से चुरा लिया। इस घटना के सामने आने के बाद न सिर्फ आम लोग, बल्कि बाजार के व्यापारी भी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। पूरी वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला पालमपुर बाजार की एक दुकान में खरीदारी कर रही थी। उसके हैंडबैग में करीब 30 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन रखा हुआ था। इसी दौरान एक अन्य महिला दुकान में आई और पीड़िता के बिल्कुल पास जाकर बैठ गई। आरोपी महिला काफी देर तक वहीं बैठी रही और सही मौके का इंतजार करती रही। जैसे ही पीड़िता का ध्यान सामान देखने में भटका, आरोपी महिला ने मोबाइल पर बात करने का नाटक किया और बड़ी सफाई से हैंडबैग उठाकर दुकान से बाहर निकल गई।

सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैग चोरी करने के बाद आरोपी महिला दुकान से करीब 10 मीटर दूर गई। वहां उसने बैग की एक पॉकेट से 16 हजार रुपये निकाल लिए। राहत की बात यह रही कि बैग की दूसरी पॉकेट में रखे शेष पैसे और मोबाइल फोन सुरक्षित रहे। जल्दबाजी और पकड़े जाने के डर के चलते आरोपी महिला केवल 16 हजार रुपये निकाल पाई और बैग को पास की एक अन्य दुकान के पास फेंककर मौके से फरार हो गई।

पीड़ित महिला को चोरी का पता तब चला जब वह खरीदारी के बाद भुगतान करने के लिए अपना पर्स ढूंढने लगी, लेकिन हैंडबैग गायब था। इसके बाद दुकानदारों के साथ मिलकर आसपास तलाश की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिससे पूरी घटना सामने आ गई। यह वारदात दो अलग-अलग दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। एक कैमरे में दुकान के अंदर से बैग चोरी करते हुए महिला दिख रही है, जबकि दूसरे कैमरे में पैसे निकालकर बैग फेंकने की फुटेज कैद हुई है।

घटना के बाद काफी देर तक आरोपी महिला की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इस वारदात के बाद पालमपुर बाजार के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है और भरे बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: चम्बा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 422 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार; सलूणी में SIU की कार्रवाई

चम्बा पुलिस की SIU टीम ने सलूणी में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में टीम ने वन विभाग बैरियर के पास तलाशी लेकर चरस बरामद की।

Sirmaur: पांवटा साहिब में यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा; 3 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हुई

पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात क्रेटा गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक से केंद्र की योजनाओं की जानकारी, ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान में लोगों को किया जागरूक

शाहपुर बाजार में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सौजन्य से ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

एशियन गेम्स 2026: जापान में तिरंगे के साथ गूंजा भारत का जोश, हिमाचल के खेल मंत्री और विधायकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

एशियन गेम्स 2026 में जापान के आइची-नागोया में भारत और मलेशिया के बीच हॉकी मुकाबला हुआ। हिमाचल के खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, केवल सिंह पठानिया समेत विधायकों ने स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया। भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।