Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पालमपुर में 3.71 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और ₹6,000 की नकदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक थाना पालमपुर में एफआईआर संख्या 97/2026 दिनांक 27 जुलाई 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.71 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और ₹6,000 की नकदी बरामद की। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिकेत (23) निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी, पालमपुर, ध्रुव (21) निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी, पालमपुर, अभिनव (22) निवासी हटली ध्रमण, जिला चंबा, संजीव (30) निवासी फगवाड़ी मोहल्ला, जालंधर (पंजाब), गौरव (32) निवासी फगवाड़ी मोहल्ला, जालंधर (पंजाब) तथा मन्नत (20) निवासी काकड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू के युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

मणिमहेश यात्रा से लौट रहे 5 श्रद्धालु भूस्खलन में फंसे, देर रात पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

चंबा के गुई नाला के पास भूस्खलन में फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं को पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित हड़सर पहुंचाया। पुलिस ने यात्रियों से स्थानीय गाइड के साथ और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की।