Kangra: पालमपुर में नशा तस्करों पर बड़ी चोट, 1.5 किलो चरस के साथ कुल्लू के तीन तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पालमपुर क्षेत्र से 1 किलो 510 ग्राम चरस की भारी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल्लू जिले के तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस की एक विशेष टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डाढ़ से पालमपुर रोड पर घुमारका के पास एक सुनसान स्थान पर एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है, जिसमें तीन लोग सवार हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में चरस मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान गाड़ी से 1 किलो 510 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धर्म चंद पुत्र राजू राम निवासी चलाह, तहसील व जिला कुल्लू, राम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय तोलू राम निवासी ग्रांमग, तहसील व जिला कुल्लू और कुंज लाल पुत्र स्वर्गीय चंदे राम निवासी चलाह, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस मामले पर कांगड़ा पुलिस प्रमुख ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है। उनका कहना है कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की चपेट से बचाना है। उन्होंने साफ किया कि नशा तस्करी या किसी भी तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पुलिस प्रमुख ने आम लोगों से अपील की कि यदि उन्हें नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।