Kangra: पीटीसी डरोह में रचा गया इतिहास, सीएम सुक्खू ने 1253 नए कांस्टेबलों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह उस समय ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोजगार संकल्प एवं चिट्टा विरुद्ध शपथ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में पुलिस विभाग में भर्ती हुए 1253 नए कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पीटीसी डरोह के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंचकर नवनियुक्त पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। समारोह के दौरान इन जवानों के अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिससे माहौल और अधिक भावुक और गौरवपूर्ण बन गया। नियुक्ति पाने वाले कांस्टेबलों में 746 पुरुष, 390 महिलाएं और 117 भूतपूर्व सैनिक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त जवानों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में बढ़ते नशे, विशेषकर चिट्टा, के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। उन्होंने पीटीसी में मौजूद पुलिस कर्मियों और आम लोगों को नशे और मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टा प्रदेश के बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है और इसी वजह से सरकार ने इसके खिलाफ सीधी और निर्णायक लड़ाई शुरू की है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और भरोसा जताया कि युवा शक्ति ही हिमाचल को नशामुक्त बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाएगी।

इस दौरान समारोह में पुलिस जवानों ने अपने कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया। पुलिस कर्मियों ने विभिन्न बचाव तकनीकों का प्रदर्शन किया, जबकि महिला जवानों ने मार्शल आर्ट और वेपन टैक्टिक्स के जरिए अपनी दक्षता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, जोश और समर्पण की झलक साफ दिखाई दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।