Chamba: चंबा में दर्दनाक हादसा! मां की आंखों के सामने पलटी कार, खाई में गिरने से महिला की मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सलूणी उपमंडल के तहत तेलका-झौड़ा मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है।

मृतक महिला की पहचान सीता देवी (60) पत्नी धर्म चंद निवासी गांव भेड़ोई, डाकघर डंडी, तहसील सलूणी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दर्शन कुमार अपनी मां सीता देवी को लेकर कार में तेलका से अपने घर भेड़ोई लौट रहा था। जैसे ही वे नहेली मोड़ के पास पहुंचे, अचानक कार चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां पहुंचाया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान ही बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही चंबा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल दर्शन कुमार और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप ने बताया कि घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के असल कारणों की गहन जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग उठाई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।