Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पंजाब का तस्कर 2.532 किलो चरस के साथ गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

नूरपुर। नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही नूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास एक मोटरसाइकिल सवार को 2.532 किलोग्राम चरस (कैनाबिस) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ के साथ उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, सीआईए नूरपुर की टीम गश्त और नियमित चेकिंग के दौरान नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (PB 35 H 9592) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चालक के कब्जे से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चरस के साथ मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र जसवंत राय निवासी रविदास मॉल, नरोट मेहरा, तहसील एवं जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement – HIM Live Tv

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!