Kangra: मां तल माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब! शाहपुर में विशाल जातर और भंडारे में पहुंचे हजारों भक्त

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर स्थित मां तल माता मंदिर में रविवार को न्यू करतार मार्केट शाहपुर के दुकानदारों की ओर से विशाल जातर एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। सुबह करीब 10 बजे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जो शाम तक लगातार चलता रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और “जय तल माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

Advertisement

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां तल माता के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों के साथ-साथ न्यू करतार मार्केट शाहपुर के दुकानदार, उनके परिवारजन, मित्रगण और क्षेत्र के कई श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement

आयोजकों के अनुसार, विशाल भंडारे में करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा भावना, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला। मंदिर समिति और आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दुकानदारों, स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।