Kangra: नूरपुर में मेडिकल स्टोर्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन, हर दुकान की हुई जांच; जानिए क्या निकला अभियान का नतीजा

नूरपुर, 30 जून। पुलिस जिला नूरपुर ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की रोकथाम और दवा बिक्री से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को सभी थाना क्षेत्रों में दवा विक्रेताओं और केमिस्ट दुकानों की सघन जांच अभियान (Phase-II) चलाया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना था।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस, बिक्री रिकॉर्ड और दवाइयों के स्टॉक की विस्तार से जांच की। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री या किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। पूरे दिन चली जांच के दौरान सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य पाई गई और किसी भी मेडिकल स्टोर से कोई संदिग्ध पदार्थ, प्रतिबंधित दवा या नियमों के उल्लंघन का मामला सामने नहीं आया।

Advertisement

पुलिस जिला नूरपुर ने अभियान के सफल संचालन के बाद सभी दवा विक्रेताओं और फार्मासिस्टों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने नियमों का पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ पालन किया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और अवैध दवा कारोबार पर नजर रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मेडिकल स्टोर्स की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!