Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी! 15 लाख की 274 ग्राम हेरोइन के साथ अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। हिमाचल प्रदेश में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने की कोशिश कर रहे अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह पर पुलिस जिला नूरपुर ने बड़ा प्रहार किया है। सीआईए नूरपुर की टीम ने उपमंडल इंदौरा के तहत थाना डमटाल क्षेत्र में सुनियोजित कार्रवाई करते हुए 274 ग्राम व्यावसायिक मात्रा की हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि सीआईए टीम मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पंजाब के अमृतसर से एक स्विफ्ट कार में सवार तीन व्यक्ति भारी मात्रा में हेरोइन लेकर भदरोआ, कंडवाल और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने भदरोआ स्थित वन विभाग विश्राम गृह के समीप नाकाबंदी कर दी।

कुछ ही देर बाद संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पीछे की सीट पर बैठे कुनाल अरोड़ा के बैग से 274 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय कुनाल अरोड़ा निवासी अमृतसर, 26 वर्षीय हैरी निवासी बटाला जिला गुरदासपुर और 37 वर्षीय मोहित कुमार निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना डमटाल में एफआईआर संख्या 116/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की यह खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी जांच तेज कर दी गई है।

Advertisement

एसपी इल्मा अफरोज ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।