Kangra: धर्मशाला में 1 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, प्रशासन ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। भारतीय सेना की ओर से कांगड़ा और चंबा जिलों के युवाओं के लिए 1 अगस्त से 14 अगस्त तक धर्मशाला के सिंथेटिक ग्राउंड में अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को मिनी सचिवालय धर्मशाला में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार की अध्यक्षता में सेना और प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Advertisement

बैठक में भर्ती रैली के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने एसडीएम और तहसीलदार धर्मशाला को रैली का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित विभागों को अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था, वाटरप्रूफ टेंट, वाहन पार्किंग, पुलिस कंट्रोल रूम, अतिरिक्त बसों की उपलब्धता, चिकित्सकों और एम्बुलेंस की तैनाती, सफाई व्यवस्था, मोबाइल शौचालय, पेयजल, बिजली और इंटरनेट जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा खेल, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भर्ती प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के लिए सक्षम अधिकारी तैनात करने को भी कहा गया, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Advertisement

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मानसून के मौसम को देखते हुए सभी विभाग अपनी तैयारियों की पहले से जांच कर लें, ताकि किसी भी चुनौती या आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और पूरी तरह तैयार रहें, जिससे भर्ती प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

विनय कुमार ने सेना के अधिकारियों को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए सभी विभागों को सेना के साथ बेहतर तालमेल बनाकर अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि अग्निवीर भर्ती रैली शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफलतापूर्वक आयोजित की जा सके।

Advertisement

बैठक में सेना की ओर से कर्नल विशाल शाह, मेजर अखिल एस. नायर, प्रदीप सिंह और सूबेदार मेजर नीरज उपस्थित रहे। वहीं प्रशासन की ओर से एसी विवेक चौहान, एसडीएम मोहित रत्न सहित पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, परिवहन, नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।