Kangra: एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ: द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में समाजसेवा की नई पहल

Date:

--Advertisement--

रैत, 25 मार्च 2025 – द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ आज किया गया। कार्यक्रम में एएसपी कांगड़ा श्री हितेश लखनपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह शिविर 25 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री गंधर्व सिंह पठानिया, कार्यकारी निदेशक डॉ. बलविंदर पठानिया, प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन शर्मा और कॉलेज के अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे। एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री नवीन वशिष्ठ ने बताया कि इस शिविर में स्वच्छता अभियान, ड्रग्स एडिक्शन पर सर्वे, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा अभियान, पौधारोपण अभियान और एनएसएस से जुड़ी अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, सेवानिवृत्त डिप्टी डॉक्टर डॉ. राजेश नारयाल द्वारा आयुर्वेद पर विशेष टिप्स भी दिए जाएंगे।

शिविर का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक सेवा की भावना विकसित करना और जागरूकता फैलाना है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।